नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ओपनर संजू सैमसन ने मंगलवार को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार बैटिंग की। वह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सर्फ दो रन से फिफ्टी से चूक गए। विकेटकीपर सैमसन ने 32 गेंदों का सामना करने के बाद 48 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उन्हें कार्तिक त्यागी ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का मारा था मगर अगली गेंद पर गिल्लियां उड़ गईं। सैमसन भले ही फिफ्टी से चूक गए लेकिन एक धाकड़ लिस्ट में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है।संजू सैमसन ने 46वीं बार ऐसा किया दरअसल, 31 वर्षीय सैमसन आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बार 30 प्लस स्कोर बनाने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्...