नई दिल्ली, मार्च 20 -- भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। संजू सैमसन लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी के साथ खेलते हुए दिखेंगे। संजू सैमसन आईपीएल 2026 नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए थे और अब नई भूमिका में नजर आएंगे। संजू सैमसन ने चेन्नई के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से काफी देर तक बातचीत किया। सीजन से पहले एक इंटरव्यू में संजू सैमसन ने कहा था कि वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं। टी20 विश्वकप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन गुरुवार को चेन्नई की टीम से जुड़े। उन्होंने टी20 विश्व कप में शुरुआती मैचों से ब...