CSK ने रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा चुके मैकनील नोरोन्हा को मौका
नई दिल्ली, मई 13 -- चेन्नई सुपर किंग्स ने रामकृष्ण घोष की जगह एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। रामकृष्ण घोष 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने पैर में चोट लगवा बैठे थे। इस चोट के कारण वह इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष की जगह मैकनील नोरोन्हा सीएसके टीम में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें 30 लाख रुपये मिलेंगे। कर्नाटक के रहने वाले ऑलराउंडर नोरोन्हा को हाल ही में 'नमन अवॉर्ड्स' में एमए चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान 2024/25 के कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर दिया गया। इस शानदार सीजन के बाद, नोरोन्हा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने अपने राज्य की ओर से कुल तीन मैच खेले। यह भी पढ़ें- गाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.