चेन्नई, अक्टूबर 26 -- इंडियन प्रीमिलर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में बदलावों का दौर जारी है और इसी कड़ी में फ्रेंचाइजी ने सोमवार को अपने अनुभवी बल्लेबाजी कोच माइक हसी से भी नाता तोड़ लिया। हसी ने फ्रेंचाइजी के लिए छह सत्र खेलने के बाद 2018 में सीएसके के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। वे साल 2008 से टीम का हिस्सा थे। 19 साल पुराने नाते का आज अंत हो गया। सीएसके ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की घोषणा करते हुए लिखा, ''2008 में पहले सत्र से ही आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। '' बयान में कहा गया, ''पीली जर्सी के साथ आपका सफर सिर्फ आपके बनाए रनों और आपके मार्गदर्शन में निखरे खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा बल्कि इस फ्रेंचाइजी के प्रति आपका समर्पण, विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता भी इसकी पहचान रही ...