CSK ने जहीर खान को दी खुली छूट, IPL 2027 के लिए अपने मुताबिक 'अपनी टीम' बना पाएंगे हेड कोच
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने सोमवार 21 सितंबर को इस बात का ऐलान कर दिया कि आईपीएल 2027 में टीम का हेड कोच कौन होगा? स्टीफन फ्लेमिंग अपने पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में सीएसके में हेड कोच का पद खाली था, जिस पर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की नियुक्ति हुई है। जहीर को आईपीएल में कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में चेन्नई को एक अच्छा विकल्प हेड कोच के तौर पर मिला है। यही कारण है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को एक खुली छूट दी है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने जहीर खान को इस बात के लिए फ्री हैंड दिया है कि वे आईपीएल 2027 के लिए अपनी टीम चुन सकते हैं। जी हां, जहीर खान को अपना कोचिंग स्टाफ चुनने की इजाजत है। उन्हें एक साल के लिए ही हेड कोच के तौर पर सीएसके ने नियुक्त किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.