नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 103 रनों से शर्मनाक शिकस्त मिली। सीएसके ने वानखेड़े स्टेडियम में 207/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद एमआई को 104 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह पांच बार की चैंपियन मुंबई की आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। वहीं, सीएसके ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन और स्पिनर अकील हुसैन ने अहम भूमिका निभाई। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सैमसन ने 54 गेंदों में 10 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। अकील ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने एक मेडन ओवर किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार (0), क्विंटन...