नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- महेंद्र सिंह धोनी के स्टारडम वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले दिनों जहीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त किया था। स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफा देने के कुछ महीनों बाद यह फैसला लिया गया। जहीर खान का टीम में प्रवेश बड़ा बदलाव माना गया। इस बदलाव के बाद अब पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी ने एक और बड़ी नियुक्ति की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल चुके मोहित शर्मा को CSK ने अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मोहित साउथ अफ्रीका के एरिक सिमंस की जगह लेंगे। वे हेड कोच जहीर खान के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने वाले पहले सदस्य हैं। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मोहित शर्मा की नियुक्ति की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम की सिफारिश टीम के हेड कोच जहीर खान ने की थी। टाइम्स ऑफ इंड...