नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 74) की कप्तानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन 11 रन ही बना सके। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभालकर रखा लेकिन काफी धीमी पारी खेली। पारी के दौरान वह एक समय 37 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे थे। वह अंत तक टिके रहे और नाबाद 74 रन बनाकर लौटे। इस अर्धशतकीय पारी के साथ उनके नाम सबसे धीमी फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। गायकवाड़ 60 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और चार छक्के जमाकर फॉर्म में लौटे। उनके अलावा शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया और जेमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.