नई दिल्ली, मई 22 -- 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है। यह लगातार तीसरा सीजन है जब सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। चेन्नई की टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। धोनी की गद्दी ऋतुराज गायकवाड़ संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बैटिंग और बॉलिंग यूनिट में भी अब सभी नए खिलाड़ी ही हैं। सीएसके बाहर जरूर हो गया है मगर इस सीजन उनके कई खिलाड़ियों ने इंप्रेस किया है। संजू सैमसन ने पहले ही सीजन धमाल मचा दिया। वहीं कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल जैसे बल्लेबाजों ने भी खूब नाम कमाया। अंशूल कंबोज टीम के लिए सबसे ज्यादा 21 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। मगर उन्होंने टूर्नामेंट के खत्म होते-होते इतने रन खाए की सीएसके की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- पाक ODI टीम में बाबर समेत इन खिलाड़ियों की वापसी, PCB ...