CSBC Constable Exam 2026: सिपाही भर्ती परीक्षा के नियम में बदलाव, पेन लेकर नहीं आएंगे अभ्यर्थी; पढ़ें गाइडलाइन
नई दिल्ली, जून 13 -- केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा (CSBC Constable Exam 2026) के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में पेन लेकर अभ्यर्थी नहीं आएंगे। केंद्रों पर ही अभ्यर्थियों को कलम उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि 14 जून को दो पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर यह निर्देश दिया गया है।डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों के साथ परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर निर्देश दिया गया है कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले से केन्द्राधीक्षक और वीक्षक मोबाइल नहीं रखेंगे। मुजफ्फरपुर जिले में 22 केन्द्रों पर यह परीक्षा होनी है। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.