पटना, फरवरी 25 -- बिहार पुलिस में सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती को लेकर चल रही प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए जून तक इसका रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जायेगा। यही नहीं, चालक सिपाही के 4361 पदों का परिणाम भी अक्टूबर तक जारी हो जायेगा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने मंगलवार को घोषित वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में इसकी जानकारी दी। पर्षद ने बताया है कि 2026 में 11 विभिन्न पदों से संबंधित 30653 पदों पर बहाली प्रक्रिया चलेगी। इनमें सिपाही के 19838, चालक सिपाही के 4361, चलंत दस्ता सिपाही के 108, मद्य निषेध सिपाही के 1685 और कक्षपाल के 2417 पदों पर बहाली को लेकर प्रक्रिया जारी है। साथ ही विशेष शाखा सिपाही के 83 पद और वायरलेस सिपाही के 993 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। तकनीकी सिपाही के 33 पद और वनरक्षी के 1816 पद पर बहाली का मार्च में विज्ञापन आएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.