नई दिल्ली, जुलाई 22 -- CSAB Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग के सभी राउंड के बाद बीटेक की खाली रह गईं सीटों को अब सीसैब (सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड) काउंसलिंग के जरिए भरा जाएगा। जेईई मेन ( JEE Main ) स्कोर के आधार पर एडमिशन होंगे। सीसैब काउंसलिंग में 31 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी, आईआईईएसटी, 3 एसपीए और 50 से ज्यादा जीएफटीआई इंजीनियरिंग संस्थानों में खाली रह गई सीटों पर दाखिला दिया जाता है। सीसैब 2026-27 काउंसलिंग में इस बार 2 स्पेशल राउंड होंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगे। जेईई मेन 2026 स्कोर के जरिए विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा पास की है, वे csab.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को 6 अगस्त को पता चलेगा कि किस इंजीनियरिंग संस्थान में कौन सी बीटेक की सीट खाली रह गई है।किन...