नई दिल्ली, मई 3 -- अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका आ चुका है। देश की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों में शामिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) और पायनियर विंग के हजारों पदों पर भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।देशभर के लाखों युवा हर साल CRPF भर्ती का इंतजार करते हैं क्योंकि इसमें नौकरी के साथ अच्छी सैलरी, सरकारी सुविधाएं और देश सेवा का मौका मिलता है। इस बार कुल 9,195 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।कितने पदों पर होगी भर्ती CRPF द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई है। सबसे ज्यादा पद पुरुष उम्मीदवारों के...