CRPF जवान सिपाही भर्ती सॉल्वर गिरोह का सरगना, 3 पर FIR, 2 गिरफ्तार; हाईटेक नकल के सामान बरामद
हुसैनगंज(सीवान), जून 30 -- Sipahi Recruitment Solver Gang: बिहार के सीवान में सिपाही चालक भर्ती की लिखित परीक्षा में हाईटेक तरीके से कदाचार कराने वाले गिरोह का हुसैनगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीवान रेलवे स्टेशन से दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ब्लूटूथ, वॉकी-टॉकी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में सीआरपीएफ के एक जवान को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने सीआरपीएफ जवान अनीश कुमार उर्फ रौशन समेत तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार दोनों युवकों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि 28 जून को थाना क्षेत्र के सुरापुर स्थित एक पब्लिक स्कूल में सिपाही चालक भर्ती की लिखित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.