CRPF चौकी पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश जारी, तीन जवान हुए थे घायल
श्रीनगर, नवम्बर 15 -- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने इस हफ्ते की शुरुआत में सीआरपीएफ की चौकी पर हमला करने वाले आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रविवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के खुदवानी और उसके आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस से इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना के शीर्ष अधिकारी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात और कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुजीत कुमार सिंह इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को सील कर दिया गया है। आतंकवादियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.