नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। CRPF के एक असिस्टेंट कमांडेंट ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोपों की पुष्टि होने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने की अपील की है।सोशल मीडिया पर प्रसारित तीन वीडियो के लिंक सौंपे मणिपुर में तैनात CRPF असिस्टेंट कमांडेंट राहुल सोलंकी ने अपनी शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे तीन वीडियो के लिंक भी अटैच किए हैं। उनके मुताबिक, इन वीडियो में कथित तौर पर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को महिला प...