नगांव, अगस्त 4 -- असम के नगांव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कैंप में अधिकारी ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद अधिकारी ने खुद को भी गोली मार ली। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कटिमारी कैंप में हुई। नगांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) परमिता सरकार के अनुसार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) बल्लानी प्रेमाबरम मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान, उन्होंने अचानक अपनी सर्विस राइफल से अपने साथियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।2 जवानों की हत्या, एक घायल इस फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई। एक अन्य जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद, एएसआ...