नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Cricket World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल एक साल पहले ही घोषित किया जाएगा। इसके लिए अनाउंसमेंट डेट भी सामने आ गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी और मेजबान क्रिकेट बोर्ड यानी क्रिकेट साउथ अफ्रीका इसके लिए एक इवेंट आयोजित करने जा रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान आईसीसी और सीएसए मिलकर करेंगे, जिसके लिए केपटाउन में इवेंट रखा गया है। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में इसका आयोजन होगा, जबकि एक अक्टूबर 2026 को ही शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। वहीं, एक साल पहले यानी एक अक्टूबर 2026 को शेड्यूल के साथ-साथ टिकट भी जारी होंगे। हालांकि, टिकट सेल अभी शुरू नहीं होगी। इसकी जानकारी क्रिकबज पर सामने आई है। इसके अलावा वर्ल्ड कप में हि...