नई दिल्ली, जुलाई 2 -- क्रेटा अपने सेगमेंट के सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। लंबे समय से यह बायर्स के दिलों पर राज करती आ रही है। हालांकि, अब इसकी टेंशन बढ़ सकती है। दिवाली के आसपास मार्केट में कुछ नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है, जो क्रेटा का कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इनमें मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट के साथ होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट और निसान टेक्टॉन शामिल हैं।मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट नई 2026 मारुति ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट के डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव और फीचर अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5L माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन ही दिया जाएगा। यह अभी 103bhp, 1.5L पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 115bhp, 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। माइल्ड हाइब्रिड में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन...