Correct Dinner Time: रात 9 बजे के बाद डिनर? डॉक्टर ने बताया हेल्थ रिस्क
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिनभर काम के बाद रात का खाना अक्सर सबसे आखिर में आता है। कई लोग तो रात में भूख लगने का इंतजार करते-करते 9 या 10 बजा देते हैं। लेकिन क्या रोज देर से खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है? खासकर दिल की सेहत के लिए डिनर का समय कितना जरूरी है? फोर्टिस अस्पताल, नोएडा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव गेरा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हम क्या खाते हैं के साथ-साथ कब खाते हैं, अब इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा एक स्टडी में भी देर से खाना खाने और दिल से जुड़ी कुछ बीमारियों के बीच संबंध देखा गया है।शरीर की अपनी एक घड़ी होती है हमारा शरीर अपने एक तय समय के हिसाब से काम करता है। इसे शरीर की अंदरूनी घड़ी कह सकते हैं। यह हमारी नींद, हार्मोन, बीपी और खाना पचाने जैसी कई चीजों को संभालने में मदद करती है। डॉ. संज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.