नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- Constitution Day Speech In Hindi : आज भारत अपने संविधान को अपनाए जाने की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश में हर साल 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन संविधान को अपनाया गया था जो दो माह बाद 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ। संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। पिछले सात दशकों में, इसने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित किया है, जो भारत के शासन के मूल सिद्धांत हैं। इन मूल्यों को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। नागरिकों के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.