Commonwealth Games 2026 LIVE: भारत ने आज जीते हैं सात मेडल, बॉक्सिंग में धड़ाधड़ आने वाले हैं पदक
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय पैरा एथलीट सोमन राणा (13.40 मीटर) और शुभम जुयाल (13.28 मीटर) ने गोला फेंक स्पर्धा के एफ57 वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते। इससे पहले मुक्केबाज जदुमणि सिंह मांदेंगबाम को शनिवार को पुरुषों के 55 किग्रा फाइनल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। उन्हें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन ने हराया। वहीं भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रीति ने शनिवार को महिलाओं के 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में ये पहला पदक रहा। महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने माइकेला वॉल्श क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.