नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Commonwealth Games 2026 Live: Commonwealth Games 2026 Live: भारतीय एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भी मेडल मैच में उतरे हैं। भारत शानदार प्रदर्शन के साथ समापन करने की कोशिश में है। भारतीय एथलीट इशरूप नारंग महिला 78 किग्रा जूडो स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोराली गोडबाउट से 'यूको' से हार गईं और बहुत कम अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं। रविवार को जूडो स्पर्धा में पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में अवतार सिंह, साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से 'इप्पोन' से हारकर बाहर हो गए। यश घांघस भी कमाल नहीं दिखा सके। भारतीय साइकिलिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस के क्वालीफाइंग दौर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रतियोगिता से...