ग्लास्गो, जुलाई 31 -- CWG 2026 India Schedule Today: ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अब तक 17 पदक जीत चुका है। शुक्रवार 31 जुलाई को 9वें दिन के खेलों का आयोजन होना है। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी समेत कई सितारे आज मैदान में होंगे। कुछ पदक भी आने की पूरी उम्मीद है। खुद नीरज चोपड़ा भी मेडल के दावेदार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मुक्केबाज आज अपने पदकों के रंग को सिल्वर या गोल्ड में तब्दील करने की कोशिश में रहेंगे। भारतीय खिलाड़ियों का आज का कार्यक्रम इस प्रकार है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इंडिया का आज का शेड्यूल (31 जुलाई 2026) एथलेटिक्स: पुरुष डेकाथलन 110 मीटर बाधा दौड़: तेजस्विन शंकर, दोपहर 2:35 बजे। पुरुष डेकाथलन चक्का फेंक: तेजस्विन शंकर, दोपहर 3:20 बजे। मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले, पहला दौर (हीट दो): विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदी...