नई दिल्ली, जून 19 -- फिल्म : कॉकटेल 2 डायरेक्टर : होमी अदजानिया स्टार कास्ट : शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हो गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी क्लासिक था और आज तक उसे काफी पसंद किया जाता है। कॉकटेल को लेकर काफी समय से फिल्म को लेकर बज है और फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन भी किया गया है। अब फिल्म जब रिलीज हो गई है तो बताते हैं आपको कैसी है फिल्म।फिल्म की कहानी इस फिल्म की बात करें तो इसमें कुणाल और दिया की स्टोरी बताते हैं जो कॉलेज स्वीटहार्ट होते हैं जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वे शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं हैं। दोनों एक हॉलीडे पर जाते हैं जहां उनकी मुलाकात होती है अली(कृति सेनन) से, वह दिया की दोस्त है और वह उन्हें अपने साथ ज्वाइन कर...