नई दिल्ली, जून 21 -- शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने तीन दिनों में 'जाट', 'कॉकटेल', 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी', 'ओएमजी 2' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। बता दें, साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डियाना पेंटी की 'कॉकटेल' रिलीज हुई थी। 'कॉकटेल 2' इसी फिल्म का सीक्वल है। यूं तो इन दोनों फिल्मों को होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया है, लेकिन इन दोनों फिल्मों की कहानियां एक-दूसरे से बहुत अलग हैं।'कॉकटेल 2' का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया है। 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं ...