नई दिल्ली, जून 29 -- Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं, 'कॉकटेल 2' के साथ शाहिद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शाहिद की 'कॉकटेल 2' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब 'कॉकटेल 2' के सामने अक्षय कुमार मुसीबत बनकर खड़े हैं। जी हां, अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। खैर 'कॉकटेल 2' की बात करें तो इसे रिलीज हुए आज दस दिन हो गए हैं।...