Coal India के निवेशकों को आज Rs.10.25 प्रति शेयर डिविडेंड पाने का आखिरी मौका, जानें रिकॉर्ड डेट
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Coal India Dividend 2026: सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों में निवेश करने वालों के लिए आज यानी 3 नवंबर अहम दिन है। कंपनी के Rs.10.25 प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका है। बुधवार 4 नवंबर को स्टॉक एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा, यानी इस तारीख को शेयर खरीदने वाले निवेशक घोषित डिविडेंड के पात्र नहीं होंगे। कोल इंडिया (Coal India) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान 29 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ किया था। कंपनी ने हर Rs.10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर Rs.10.25 का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस तरह कंपनी एक शेयर पर उसके फेस वैल्यू से भी ज्यादा रकम डिविडेंड के रूप में दे रही है। यह भी पढ़ें- ड्रोन बनाने वाली कंपनी प्रॉफिट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.