नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Nothing का सब-ब्रैंड CMF भारतीय मार्केट में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स CMF Buds Neo को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने नए TWS ईयरबड्स की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। CMF Buds Neo को भारत में 20 अगस्त, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे रखा है। नए ईयरबड्स को लेकर कंपनी लगातार टीजर जारी कर रही है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। CMF Buds Neo को कंपनी अपने मौजूदा ऑडियो प्रोडक्ट्स की तुलना में ज्यादा अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर पेश कर सकती है। ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो कम बजट में TWS ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं और उन्हें बेहतर डिजाइन के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स चाहिए। यह भी पढ़ें- झटका! 4000 रुपये तक महंगे हुए Realme के ये फो...