नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Delhi CM Shri school admissions: राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित 'सीएम श्री' स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने का सपना देख रहे अभिभावकों और छात्रों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षाओं की आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही स्कूलों में सीटों के लिए मारामारी और छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू हो गया है। एडमिशन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए विभाग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा की तारीखों से लेकर परिणाम घोषित होने तक का पूरा ब्यौरा दिया गया है।प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल: कब होगी कौन सी परीक्षा? शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन दो मुख्य चरणों में किया जाएगा।...