उज्जैन, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में रंगपंचमी पर सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है, रविवार दोपहर श्रीकृष्ण-सुदामा रंगोत्सव गेर में मुख्यमंत्री जिस मंच पर मौजूद थे, उससे महज 15 फीट की दूरी पर पटाखे का जोरदार धमाका हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास जमा भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घबराकर गिर पड़े। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है, इस घटना में मीडियाकर्मी सहित 8 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 2 को इंदौर रेफर किया गया है। इस पूरे मामले पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी का बयान सामने आया है, उन्होंने भाजपा की अंतर्कलह के साथ सीएम की हत्या का प्रयास का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उज्जैन में रविवार रंगपंचमी पर निकली कृष्ण सुदामा गैर मे...