शिमला, अगस्त 15 -- हिमाचल प्रदश में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस वर्ष पहली बार हरियाणा पुलिस के जवानों ने भी परेड में हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी राज्य के विकास में बहु...