वार्ता, अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 774 सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इन सड़कों की कुल लंबाई 2427 किलोमीटर है, जिस पर लगभग 2225 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस अवसर में सीएम साय ने कहा कि गांवों तक पक्की सड़क पहुंचाना विकास की बुनियादी आवश्यकता है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सेवा केंद्रों का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से गांव स्तर पर ही आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज और विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को शहरी क्षेत्रों के चक्कर नहीं लगाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.