CM सर, शूटिंग मोड से बाहर निकलिए; थलपति विजय पर स्टालिन का निशाना; किस बात पर घेरा?
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार निशाने पर आ गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में हुई कई हिंसक वारदातों को लेकर एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर तीखा हमला बोला है। स्टालिन ने राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु में अब लोग ना तो अपने घरों में सुरक्षित हैं और ना ही बाहर। अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर विजय पहले भी निशाने पर आए हैं। एमके स्टालिन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपना गुस्सा जाहिर किया। राज्य में अपराध की हालिया घटनाओं की एक लिस्ट शेयर करते हुए स्टालिन ने कहा, "उत्तर हो, दक्षिण हो, पश्चिम हो या राजधानी हर तरफ अपराध चरम पर है। चाहे कड़कती धूप हो या आधी रात, तमिलनाडु खून से लथपथ है।" उन्होंने विजय पर एक के बाद एक सवाल दागते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.