CM शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई खराबी
कोलकाता, अगस्त 11 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सीएम शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में उतारना पड़ा।कोलकाता एयरपोर्ट पर ही आ गई थी खराबी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम के हेलिकॉप्टर में कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। हालांकि, कुछ ही समय में इस दिक्कत को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद हेलिकॉप्टर ने सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर उड़ान भरी। इस शुरुआती तकनीकी गड़बड़ी को लेकर फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।कोलाघाट में क्यों करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग? उड़ान भरने के कुछ देर बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.