CM व्यस्त हैं तो गृह मंत्रालय छोड़ दे; राजस्थान के इन मुद्दों पर गहलोत ने कसा तंज
नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सिलिकोसिस पीड़ितों की स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के पास हालात संभालने का समय नहीं है। ऐसे में उन्हें गृह मंत्रालय किसी और को सौंप देना चाहिए। गहलोत रविवार रात दौसा जिले के मानपुर कस्बे की गोलावाली ढाणी में सिलिकोसिस पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जैसलमेर में डकैती और जयपुर समेत कई जगहों पर अपराध की घटनाएं हो रही हैं। "प्रदेश में आए दिन कुछ ना कुछ हो रहा है, ऐसे हालात कब तक चलेंगे," उन्होंने सवाल उठाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.