CM विष्णुदेव साय ने भी काफिले से गाड़ियां घटाई, पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर
पीटीआई, मई 13 -- पीएम नरेंद्र मोदी की वर्क फ्रॉम होम और ईंधन की बचत वाली अपील का असर दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अपने सरकारी काफिले का आकार कम करने और भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपने मंत्रियों और विभिन्न सरकारी निगमों व बोर्डों के पदाधिकारियों से भी सरकारी संसाधनों और वाहनों का संयमित उपयोग करने की अपील की है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने ईंधन की बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की बात कही थी। पीएम मोदी ने हाल ही में पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, कारपूलिंग बढ़ाने, रेलवे से पार्सल ढुलाई को प्राथमिकता देने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.