CM विजय के सामने 6 महीनों में ही 'अपनों' की चुनौती, खुद के विधायक को हटाने के लिए लेंगे विपक्ष की मदद!
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार के छह महीने पूरे हो गए हैं। मीडिया में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सीएम विजय की सरकार को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के कल्लाकुरिची में एक अलग ही मामला चर्चा में रहा। जिला कलेक्टर ने खुद सत्ताधारी दल के विधायक के खिलाफ मुख्य सचिव से शिकायत की करने की खबर सामने आई है। विधायक सी. अरुल विग्नेश ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने जिला कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजे और उन्हें परेशान किया।दर्ज कराई गई शिकायत इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने दावा किया कि कलेक्टर ने इस मामले में मुख्य सचिव के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, थुरैयूर में मामला पीने के पानी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.