CM रेखा गुप्ता ने 500 से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें, एक ऐलान भी
नई दिल्ली, मई 16 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर के पुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित छात्राओं के सम्मान और निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को साइकिलें दी, ताकि वे अपनी पढ़ाई आसानी, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ जारी रख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसी कोशिश बेहद जरूरी हैं। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताते हुए आयोजकों की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और सपनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.