नई दिल्ली, फरवरी 1 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूनियन बजट का स्वागत किया है। सीएम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। सीएम ने यह भी बताया कि दिल्ली हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रही है। 2026-27 के यूनियन बजट में दिल्ली के लिए 1348 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह पिछले साल की राशि के बराबर ही है। केंद्रीय बजट 2026-27 के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिल्ली के लिए कुल ट्रांसफर 1348.01 करोड़ रुपए हैं, जिसमें रेवेन्यू के तहत 968.01 करोड़ और कैपिटल हेड्स के तहत 380 करोड़ शामिल हैं। ये आंकड़े 2025-26 वित्तीय वर्ष के बजट अनुमानों से मिलते-जुलते हैं। बजट दस्तावेज के अनुसार, दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 951 करोड़ रुपए मिले,...