CM भजनलाल शर्मा की अगवानी जैसलमेर कलेक्टर को पड़ी भारी; चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव की आचार संहिता के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मामला जैसलमेर का है, जहां मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल की ओर से उनकी अगवानी और स्वागत किया गया था। अब यही स्वागत कलेक्टर के लिए सवालों का सबब बन गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पूरे घटनाक्रम पर संज्ञान लेते हुए उनसे लिखित जवाब मांग लिया है। आयोग ने सीधे पूछा है कि आखिर आचार संहिता लागू होने के दौरान उन्होंने किस आधार पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया? इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी और जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.