CM भजनलाल थे सरपंच, डोटासरा प्रधान और किरोड़ी जिला प्रमुख; पंचायत चुनावों ने दिए राजस्थान को कई बड़े नेता
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- राजस्थान में पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। गांवों की सरकार चुनने की इस चुनावी प्रक्रिया को भले ही स्थानीय चुनाव माना जाता हो, लेकिन प्रदेश की राजनीति में इसकी अहमियत कहीं ज्यादा है। राजस्थान की सियासत में ऐसे कई बड़े नाम हैं, जिन्होंने पंचायत की राजनीति से अपना सफर शुरू किया और आगे चलकर विधायक, सांसद, मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष यहां तक कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक बने। इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह जैसे नाम शामिल हैं। यानी पंचायत चुनाव सिर्फ गांव की सरकार चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि कई नेताओं के लिए बड़ी सियासी पारी की पहली सीढ़ी भी साबित हुआ है।2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.