देहरादून, सितम्बर 21 -- भाजपा के भीतर का घमासान अब सड़क पर आ गया है। कांग्रेस के गढ़ चकराता क्षेत्र में अनदेखी से भड़के भाजपाइयों ने अपनी सरकार के मंत्री खजानदास का आवास घेर लिया। आंदोलन का नेतृत्व भाजपा विधायक की पत्नी ने किया। 'अपनों' के आरोपों से आहत खजानदास ने दो टूक कहा कि अगर उन पर लगे आरोप साबित हुए तो वे इस्तीफा दे देंगे और आत्महत्या कर लेंगे। दरअसल, रविवार को यमुना कॉलोनी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंत्री आवास के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि 15 से 20 फीसदी कमीशन देकर विपक्षियों ने अपनी योजनाएं मंजूर कराई हैं। इससे जनता के बीच अच्छा संदेश नहीं जा रहा। कांग्रेस के लोगों को कथित तौर पर 80 फीसदी तक काम दिया गया। जबकि, चुनावी वर्ष में भाजपा क...