CM पद में भी मिलनी चाहिए भागीदारी, साक्षी महाराज बोले- लोधी समाज के इशारे पर बनती-बिगड़ती हैं सरकारें
वार्ता, मार्च 30 -- यूपी के कासगंज में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी सांसद साक्षी महाराज ने लोधी समाज की सत्ता और संगठन में 'सम्मानजनक भागीदारी' को बढ़ाने की मांग को दोहरायी है। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है। सीएम पद में भी लोधी समाज की हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए। लोधी समाज की राजनीतिक ताकत का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोधी समाज के एक इशारे पर सरकार बनती भी है और गिरती भी है। भाजपा सांसद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'हमें विवश मत करो। हम सम्मान से समझौता नहीं करेंगे और न ही स्वाभिमान गिरवी रखेंगे।' प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' नारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.