देहरादून, नवम्बर 21 -- उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास में सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही राज्य के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए जल्द अनुमति देने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री ने वाह्य सहायतित योजनाओं के लिए सीलिंग (ईएपी कैपिंग) का मुद्दा उठाते हुए उत्तराखंड को छूट देने की मांग भी की है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ब्योरा रखा। सीएम ने राज्य के हित में विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह भी...