खटीमा, सितम्बर 2 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को याद किया। बुधवार को कहा कि 2 सितंबर का दिन हर उत्तराखंडी के लिए बेहद भावुक है, क्योंकि इसी दिन 1994 में मसूरी गोलीकांड हुआ था। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एएनआई से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि यह दिन उन आंदोलनकारियों को नमन करने का है, जिन्होंने अलग उत्तराखंड राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन 1 सितंबर 1994 को हुए खटीमा गोलीकांड के विरोध में मसूरी में हुआ था। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश बनी काल: तीन बच्चों समेत 11 मरे, आज कैसा रहेगा मौसमनिहत्थे आंदोलनकारियों पर गोलीबारी मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौरान निहत्थे आंदोलनकारियों पर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज और गोलीबारी...