पिथौरागढ़, नवम्बर 14 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया। धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी ने मंच पर जमकर हंगामा किया। विधायक मेले के उद्घाटन के दौरान मंच से नहीं बोल पाए तो उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी को भी खुला चैलेंज दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड के एक्स हैंडल पर जारी एक वीडियो में 'हम धारचूला मुनस्यारी के लोगों ने हमेशा अतिथि को भगवान के रूप में माना है जबकि हमारे संगठन की ओर से यह था कि मुख्यमंत्री का विरोध होगा। बेटी अंकिता भंडारी के मामले में, कनार के सड़क के मामले में और धारचूला मुनस्यारी के पिथौरागढ़ जिले के मुद्दों को लेकर।...