राजीव शर्मा, जुलाई 3 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 'दिल्ली EV सब्सिडी पोर्टल' (https://evsubsidy.delhi.gov.in) को लॉन्च कर दिया। इस मौके पर दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 'दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2026' की आधिकारिक पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ, आधुनिक और सतत परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 'दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2026' स्वच्छ वायु, प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में दिल्ली सरकार का एक दूरदर्शी और परिवर्तनकारी कदम है। ईवी सब्सिडी के आवेदन का तरीका बताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ईवी पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी वाहन खरीदने और आरसी प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकेंगे। ...