नई दिल्ली, जून 2 -- कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की। यह फैसला उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के महज कुछ दिनों बाद आया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सिद्धारमैया को तत्काल प्रभाव से सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया है। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला अंग है, जिसमें पार्टी की प्रमुख नीतियां और रणनीतियां तय की जाती हैं। इस नियुक्ति से सिद्धारमैया को राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका मिली है। यह भी पढ़ें- DKS के डिप्टी होंगे बड़े दलित नेता, कांग्रेस ने जी परमेश्वर पर चला बड़ा दांव सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा उनके लंबे राजनीतिक करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। उन्ह...