CM करेंगे इंडिया कारपेट एक्सपो का शुभारंभ, भदोही को 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- यूपी के भदोही से सटे कारपेट सिटी में 50वां चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो रविवार से शुरू होगा। दोपहर करीब 1:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले का शुभारंभ करेंगे और साथ ही 1340 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मेले में 65 देशों के 430 विदेशी खरीदार पहुंचने की उम्मीद हैं। यहां 223 भारतीय निर्यातकों ने स्टाल लगाए हैं। सबसे अधिक 40 खरीदार अमेरिका से आएंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, जापान, रूस, यूएई समेत कई देशों के खरीदार शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों से उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी साझा की। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम ने लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.